Tulsi Vivah 2020: कब है तुलसी विवाह, जानें शुभ मुहूर्त और विवाह विधि
Tulsi Vivah 2020: कार्तिक मास के शुक्ल पत्र की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह किया जाता है। इसे देवउठनी एकादशी के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल यह एकादशी 25 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ किया जाता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति तुलसी विवाह का अनुष्ठान करता है उसे उतना ही पुण्य प्राप्त होता है जितना कन्यादान से मिलता है। शालिग्राम, विष्णु जी का ही एक अवतार माने जाते हैं। इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। आइए पढ़ते हैं यह कथा। पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार तुलसी ने विष्णु जी को गुस्से में आकर शाप दे दिया था जिसके चलते वो पत्थर बन गए थे। इस शाप से मुक्त होने के लिए विष्णु जी ने शालिग्राम का अवतार लिया। इसके बाद उन्होंने माता तुलसी से विवाह किया। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी का अवतार माता तुलसी हैं। कई जगहों पर द्वादशी के दिन तुलसी विवाह किया जाता है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और विवाह की पूजन विधि। तुलसी विवाह की पूजन विधि: जिस गमले में तुलसी का पौधा लगा है उसे गेरु आदि से सजाकर उसके चारों ओर मंडप बनाकर उसके...